4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पासपोर्ट के लिए नहीं जाना होगा जयपुर

मुख्य डाक घर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय राज्य सरकार ने शुरू की कवायद
2 min read
Google source verification
patrika

डाकघर

सवाईमाधोपुर.विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए जिले के लोगों को अब जयपुर के चक्कर नहीं काटने होंगे। राज्य सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए अब राज्य के डाकघरों में ही पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कवायद की जा रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कवायए की जा रही है। जल्द ही लोगों को पोस्पोर्ट केन्द्र की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
सवा दो लाख का बजट जारी
विभाग की ओर से जिले के डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय शुरू करने के लिए सवा दो लाख का बजट जारी किया गया था। इसके तहत विभाग ने पूर्व में जिस कक्ष में कैंटीन का संचालन किया जाता था वहां से कैंटीन को स्थनाांतरित करके वहां पासपोर्ट कार्यालय का निर्माण शुरू करा दिया है। फिलहाल कार्यालय में रिनोवेशन का कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद कार्यालय शुरू किया जाएगा।
प्रदेश के सभी जिलों में खुलेगें केन्द्र
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के डाकघरों में अब पासपोर्ट सेवा केन्द्र या पास्पोर्ट कार्यालय खोले जाएंगे। जयपुर में पूर्व में ही पासपोर्ट कार्यालय है। ऐसे में जयपुर में कार्यालय नहीं खोला जाएगा।
डाक सेवा निदेशक ने किया था निरीक्षण
जिले के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए पूर्व में निदेशक डाक सेवाएं जयपुर ने मुख्य डाकघर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय के लिए स्थान का चयन किया था साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
इनका कहना है.....
राज्य सरकार की योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोले जा रहे हैं। इसके तहत अभी निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के पूर्ण होते ही कार्यालय शुरू कर दिया जाएगा।
- आरएस मीणा, अधीक्षक, मुख्य डाकघर, सवाईमाधोपुर।
फ ोटो केप्शन....
एसएम2408सीए- सवाईमाधोपुर बजरिया स्थित मुख्य डाकघर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग