4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोपी को पकडऩे गई पुलिस की जीप भारजा नदी पलटी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
जमा हुई ग्रामीणों की भीड़।

हादसे के वक्त मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़।

भाड़ौती. ग्राम पंचायत गम्भीरा के भारजा नदी गांव में शनिवार को आरोपी को पकडऩे जा रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान जीप में सवार सूरवाल एसएचओ व एएसआई सहित जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार सूरवाल थानाधिकारी भंवरसिंह एएसआई बत्ती लाल मीणा व सिपाही दीपेंद्र,यदवीर, रामभजन, ऋषिकेश, आसाराम, मुकेश, राजेश, हैड कांस्टेबल मुकेश कार में सवार होकर मुखबिर की सूचना पर पढ़ाना गांव के उपसरपंच के आरोपी को पकडऩे जा रहे थे, लेकिन भारजा नदी गांव में हरिजन बस्ती के पास गाड़ी का पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई और नाले के पास खड़े विद्युत पोल से जा टकराई।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण की मौके पर भीड़ इक_ा हो गई और ग्रामीणों की सहायता से सूरवाल थाना अधिकारी एसआई एवं पुलिसकर्मी को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में जवानों सहित एएसआई घायल हो गए। सूचना पर मौके 108 एंबुलेंसकर्मी नफीस अहमद व इस्लामुद्दीन ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सवाईमाधोपुर के राजकीय अस्पताल में लाए। सूचना पाकर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक वासुदेव सिंह, भाड़ौती चौकी प्रभारी अमित कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने हादसे की जानकारी जुटाई और घायल जवानों से कुशलक्षेम पूछी। जीप को जेसीबी की सहायता से सीधी करके सूरवाल थाने में लेकर आए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग