4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग में जिंदा जले दंपती, हत्या का मामला हुआ दर्ज

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
crime

crime in sawaimadhopur

बौंली. बौंली की ग्राम पंचायत बंपूई के ग्राम जटलाव की बांसड़ी की ढाणी में एक दंपती के जलकर मरने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार देर रात हुई घटना से गांव में कोहराम मचा गया। घटना में दंपती के दो बच्चे भी झुलस गए। जिनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात दो झुलसे हुए बच्चों के सीएचसी बौंली लाने की सूचना मिली। जानकारी करने पर पूरा मामला सामने आया। एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। वहां बांसडी निवासी तेजराम मीना (30) पुत्र प्रभुलाल व उसकी पत्नी नैना ( 27) के शव मौके पर मिले। शव बुरी तरह जले हुए थे। स्थानीय निवासी सियाराम मीना व ग्रामीणों ने बताया कि घटना में झुलसे 5 वर्षीय अमरदीप व 7 वर्षीय उम्मेद को उनके चाचा बनवारी मीना व ग्रामीणों द्वारा सीएचसी बौंली लाया गया। जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया।

फिलहाल दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर मिले दोनों शवों को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी बौंली की मोर्चरी में लाया गया। आग लगने व दंपती के जलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से एक खून से सना सरिया व पेट्रोल की केन भी बरामद की है। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ट्रेन से गिरकर युवक घायल

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में मंगलवार को एक युवक टे्रन से गिर कर घायल हो गया। युवक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में गेट के पास बैठा था। युवक नशे में होना बताया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक जेपी यादव (28) पुत्र भैरूलाल यादव निवासी सोडाला जयपुर को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
फोटोसीकेबी1508सीसी- चौथ का बरवाड़ा घायल युवक के पट्टी बांधते।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग