5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता के दरबार में जगरातों की धूम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
सजाया गया माता का दरबार।

सवाईमाधोपुर शहर के डूंगरपाड़ा में सजाया गया माता का दरबार।

सवाईमाधोपुर. नवरात्र के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कॉलोनियों में माता के जगरातों, डांडिया महोत्सव व अन्य धार्मिक आयोजनों की धूम है। शहर के न्यू मार्केट में श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे नवरात्र महोत्सव में गुरुवार को संकीर्तन, भजन का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े रूपेश नामा ने बताया कि कार्यक्रम में 108 दीपकों से आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में अरिहंत कॉलोनी में राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। आयोजन से जुड़े देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इसी प्रकार शहर के डूंगरपाड़ा में चल रहे कार्यक्रम में भजन कीर्तन,डांडिया नृत्य आदि का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अखिल भारतीय योग विद्या प्रचार संघ स्थित परमहंस योग आश्रम में चल रहे महोत्सव में राधे देवी के सानिध्य में चामुण्डा देवी की पूजा अर्चना की गई। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गंूज उठा।


श्रद्धालुओं का तांता
पीपलदा. कस्बे सहित क्षेत्र में नवरात्र के चलते गुरुवार को दूसरे दिन भी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कस्बे में स्थित चामुण्डा, चौथ माता, हनुमानजी, सत्यनारायण, रघुनाथ मंदिरों में भीड़ रही।


डूंगरी वाले बालाजी का मेला 14 को : रवांजना चौड़. ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर के हरिपुरा गांव के पास डूंगरी वाले बालाजी के शारदीय नवरात्रा पर दो दिवसीय मेला भरेगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष धूलीराम बैरवा ने बताया कि 14 अक्टूबर को दिन में सुड्डा दंगल होगा। इसमें हंसा देवी सुरतपुर, लाली देवी मान्यपुरा पदों की प्रस्तुति देंगी। रात्रि को संस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें कमलेश सिणोली, मनराज दीवाना एण्ड पार्टी के गायक कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेला कमेटी संयोजक मंत्री रणजीत बैरवा ने बताया कि 15 अक्टूबर को क्रीड़ा प्रतियोगिता में रस्साकशी होगी।


अखण्ड रामायण पाठ जारी : सवाईमाधोपुर. दण्डवीर हनुमान प्रबंध समिति के तत्वावधान में शहर के दण्डवीर बालाजी पर चल रहा अखण्ड रामायण पाठ गुरुवार को भी जारी रहा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग