5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं नहीं मिले बच्चे तो कहीं अध्यापक नदारद

गंगापुरसिटी . सहायक रिटर्निंग अधिकारी विजेन्द्र मीना ने शनिवार को मतदान केन्द्र एवं बाल सभाओं का निरीक्षण किया। सुबह 11.३० बजे राउमावि तलावड़ा में सभी विद्यार्थी अनुपस्थित मिले। पूछताछ में प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त होने पर विद्यार्थी नहीं आए। सभी को फोन से उपस्थित के लिए सूचित किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

कहीं नहीं मिले बच्चे तो कहीं अध्यापक नदारद

गंगापुरसिटी . सहायक रिटर्निंग अधिकारी विजेन्द्र मीना ने शनिवार को मतदान केन्द्र एवं बाल सभाओं का निरीक्षण किया। सुबह 11.३० बजे राउमावि तलावड़ा में सभी विद्यार्थी अनुपस्थित मिले। पूछताछ में प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त होने पर विद्यार्थी नहीं आए। सभी को फोन से उपस्थित के लिए सूचित किया है।

विद्यालय में मतदान केन्द्र की व्यवस्थाएं सही मिलीं। यहां बीएलओ रामनरेश बैरवा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद राबामा विद्यालय तलावड़ा में स्थापित महिला मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ को मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करने पर अध्यापक घनश्याम बैरवा अनुपस्थित मिले। इस पर बैरवा को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया।

साथ ही राउमावि मच्छीपुरा के मतदान केन्द्र, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण केन्द्र स्थल स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल डिबस्या का निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों को मॉक पोल, वीपीपेट, टेंडर वोट, चेलेंज वोट एवं प्रोक्सी मतदाता के बारे में बताया गया।

बालसभाओं में दिया जागरूकता का संदेश

गंगापुरसिटी . लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी ग्राम पंचायत मुुख्यालय के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की बाल सभा का आयोजन कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को जागरूकता लाने के लिए संदेश दिया गया। सभी बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग