5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें फ्लाइंग स्क्वायड टीमें

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन।

कलक्ट्रेट सभागार में उडऩदस्ता दलों के प्रभारियों की बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन।

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला निवार्चन अधिकारी पीसी पवन ने आचार संहिता को लेकर फ्लाइंग स्क्वायड,सर्विलांस टीम एवं पुलिस प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान प्रभारियों को चुनाव में आचार संहिता संबंधी सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए लगातार फील्ड में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने उडऩदस्ता टीम प्रभारियों को फील्ड में आचार संहिता की पालना करने तथा अवहेलना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित आरओ को सूचित करने को कहा। उन्होंने स्क्वायड टीमों को फील्ड में मतदाता जागरूकता का कार्य करने के लिए पाबंद किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 334 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन चिह्नित किए गए है। इन क्षेत्र में भी उडनदस्ता टीमों को भ्रमण करने एवं विशेष नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिन मतदान केन्द्रों पर एवरेज से भी बहुत कम मतदान हुआ था, उनको चिह्नित करने एवं कम मतदान के कारणों का पता करते हुए वहां के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने को कहा।

इसी प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी ने उडऩदस्ता टीमों के प्रभारियों को बिना अनुमति के कोई सभा, जुलूस, रैली आदि का आयोजन नहीं कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम गंगापुर एवं आचार संहित प्रकोष्ठ के प्रभारी राजनारायण शर्मा ने उडनदस्ता प्रभारियों को बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो कार्रवाई की जाए। पोस्टर्स, बेनर्स पर मुद्रक एवं प्रकाशन का नाम तथा प्रकाशन संख्या अंकित होनी चाहिए।

उन्होंने टीमों के प्रभारियों से बूथ अवेयरनेस गु्रप से संपर्क रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसीपी प्रदीप कुमार ने सी विजिल एप के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम महेन्द्र कुमार लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास, एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा सहित उडऩदस्ता दल के प्रभारी, पुलिस अधिकारी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग