4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO शराब की अवैध तस्करी पर कसेगा शिकंजा

आबकारी विभाग ने गठित की टीमें
2 min read
Google source verification
patrika

abkari

सवाई माधोपुर. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से कमर कस ली गई है। इसके लिए विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है एक टीम शहरी क्षेत्र में व एक टीम गंगापुर सिटी क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जांच कर रही है।
रेपिड एक्शन फोर्स का किया गठन
विभाग की ओर से सवाईमाधोपुर के लिए गठित की गई टीम में 15 व गंगापुर सिटी की टीम में आठ सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक पांव सदस्यीय रेपिड एक्शन टीम का गठन भी किया गया है।
आबकारी विभाग के पास तीस जवानों की नफरी
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आबकारी विभाग के पास कुल 30 जवानों की नफरी है। इनमें से लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 20 जवानों को भरतपुर, धौलपुर आदि संवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है। पाच जवान जिला मुख्यालय पर व पांच जवान पाली चैक पोस्ट पर तैनात है।
पड़ौसी राज्यों की सीमाओ पर नजर
चुनावों में शराब की तस्करी की आशंका को देखते हुए आबकाररी विभाग की नजरे राजस्थान के पड़ौसी राज्यों की सीमाओं पर भी है। इसके लिए मध्यप्रदेश की सीमा पर विभाग की ओर से पाली घाट पर चैकपोस्ट सथापित की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार हरियाणा व उत्तर प्रदेश से भी जिले में शराब की तस्करी की जाती है। ऐसे में विभाग इन राज्यों की सीमाओं पर भी नजर बनाए हुए है।
24 घंटे कर रहे रिकॉर्डिंग
आबकारी विभाग की ओर से पाली में बनाई गई इंटर स्टेट बॉर्डर चैकपोस्ट पर विभाग की ओर से आने- जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। साथ्र ही हैण्डीकैम्प से 24 घंटे वाहनों की रिकॉर्डिंग कराई जा रही है।
विधानसभा चुनाव में यह हुई थी कार्रवाई.....
99.47 लीटर शराब जब्त की थी विभाग ने
60.12 लीटर देशी शराब जप्त की थी
36.75 लीटर हथकड़ शराब जप्त की थी
2.60 लीटर बीयर जप्त की गई थी
34 केस दर्ज किए थे
अब तक यह कार्रवाई.....
60 लीटर शराब जप्त की अब तक
25000 की लागत है जप्त की गई शराब की
10 केस दर्ज किए हैं अब तक
10 लोगों को अब तक किया गिरफ्तार
इनका कहना है....
लोकसभा चुनावों के तहत शराब तस्करी के खिलाफ जांच अभियान चल रहा है। अब तक 25 हजार कीमत की शराब जप्त कर दस लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
- आदराम, जिला आबकारी अधिकारी, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग