6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह से पहले यहां पहुंच गए राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीना और लोगों से कह दी ये बात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jl meena

Kirodi Lal meena Sawai Madhopur visit, Rajasthan assembly election

बौंली/ सवाईमाधोपुर। राज्यसभा सांसद डाॅ किरोड़ीलाल मीना आज उपखंड क्षेत्र बौंली के दौरे पर रहे। 22 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गंगापुर सिटी दौरे को लेकर मीना ने क्षेत्र के दर्जनों गांवो में जनसंपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। ग्राम जस्टाना, टोंड, पीपल्दा व कोड्याई सहित कई गांवों में मीना ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

गौरतलब है कि मीना पूर्व में बामनवास विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। वहीं कार्यकर्ताओं में मीना के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अटल सेवा केंद्र बौंली के पास डाॅ किरोड़ीलाल मीना ने रोड शो के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जमकर तारीफ करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गंगापुर दौरे को सफल बनाने की अपील की। मीना ने राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को संगठित होकर चुनाव में विजय दिलाने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया। इस अवसर पर बौंली में मीना का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित व बौंली सरपंच राजेश गोयल सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


उधर, Former Chief Minister Rajasthan Ashok Gehlot पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने सिविल लाइंस स्थित आवास से पत्रकार वार्ता के माध्यम से बीजेपी और उसकी नीतियों पर जमकर जुबानी हमला बोला। वरिष्ठ आईएएस तन्मय कुमार पर गहलोत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री तन्मय के जरिये आईएएस और आरएएस अधिकारियों को धमकाने का काम करती है। साढ़े चार साल से तन्मय कुमार अघोषित मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहा है, लेकिन वो भूल गया कि वो एक अधिकारी है, कोई मुख्यमंत्री नहीं।

गौरव यात्रा पर भी साधा निशाना
वहीं पूर्व सीएम ने गौरव यात्रा पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में तो अपराध बढ़े हैं, वे किस मुंह से गौरव यात्रा की बात कर रहे हैं। Rajasthan CM Vasundhara Raje मुख्यमंत्री को गौरव नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए। साढ़े चार साल में जनता के लिए कोई काम नहीं हुए। मैं दस साल मुख्यमंत्री रहा। अकाल प्रबंधन और कई महत्त्वपूर्ण काम किए। मुख्यमंत्री राजे अपने दस साल के कार्यकाल की कोई पांच उपलब्धियां ही गिना दे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग