सवाईमाधोपुर। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रविवार को मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। किरोड़ी लाल मीणा इस दौरान मलारना चौड़ में स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल में आयोजित महायज्ञ एवं आर्य सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ भाड़ौती पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कस्बे के राउमावि में भामाशाह डॉ शकुंतला मीणा की ओर से बनाए गए कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान एक दिवसीय कन्हैया पर दंगल में गायन पार्टियों के गीतों पर लोगों के साथ उन्होंने जमकर ठुमके लगाएं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं कार्यक्रम में किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों को परंपरागत खेती को छोड़कर कृषि के क्षेत्र में नवाचार करते हुए आधुनिक खेती की तरफ आगे बढ़ने को कहा।