
भाड़ौती (सवाईमाधोपुर)। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना शनिवार को भाड़ौती कस्बे में जिलास्तरीय क्रीडा प्रतियोगिताएं व कन्हैया पद दंगल में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि नरेश मीणा प्रकरण में कानून को हाथ में लेने की कोशिश नहीं करें। साथ ही ग्रामीणों से समझाइश करते हुए यह भी कहा कि वे सरकार में शामिल हैं और नरेश का मामला कोर्ट में चल रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन एक शैक्षणिक संस्थान के प्रबंधन की ओर से किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सवाईमाधोपुर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने शिरकत की। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने दोनों का 'दोनों हाथ जोड़ा सुन लीजो सब का हेलाकू अब तो छुड़ा दे किरोड़ी तारा चेलाकु' लोकगीत से शानदार स्वागत किया गया।
मीणा ने कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया एवं जिला स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भाड़ौती कस्बे में साइंस फैकेल्टी खोलने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं पर हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।
Published on:
15 Feb 2025 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
