5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीर्तन की है रात बाबा भजन, देर रात तक श्रोताओं ने भजनों का उठाया आंनद

कीर्तन की है रात बाबा भजन, देर रात तक श्रोताओं ने भजनों का उठाया आंनद
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

शिवाड़ में दशहरा मैदान में श्याम भजनों की प्रस्तुति देती गायिका।

शिवाड़. कस्बे में चल रहे श्रावण महोत्सव के अन्तिम सोमवार को यात्रियों की भीड़ रही। सोमवार को रात्रि कालरा भवन में पारम्परिक जागरण एवं दशहरा मैदान मेें श्याम भजन संध्या हुई। गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल थे। अध्यक्षता घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान दशहरा मैदान में श्याम बाबा की भव्य झांकी सजाई गई।

इसके बाद भजन गायकों ने गणेश का भजन सुनाकर भजन संध्या का आगाज किया। उत्तर प्रदेश से आए गायक पंकज निगम ने कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आनौ है..भजन सुनाकर पांडाल में समा बांध दिया। इसके बाद कुमार गिर्राज जयपुर ने हे!दुख भंजन हे, मारूतिनन्दन सुन लो मेरी पुकार..एवं मुरली वाले तेरा खेल है निराला, दिल्ली से आई सोनी सिस्टर के भजन राधिका गोरी से बृज की छोरी से करादे मेरो ब्याह गीत पर श्रोताओ ने जमकर ठूमके लगाए।

इसके बाद ग्वालियर से रश्मि ओझा ने श्रीराम जय राम जय जय राम दो अक्षर का ये नाम भजन सुनाया। सवाई माधोपुर से गायिका ईशिका वरथुनिया ने कैसा सजा है दरबार खाटू वाले का श्याम दिवाने पर श्रोताओ ने वाही-वाही लूटी। इस मौके पर वाद्य यंत्र वादक इमरान गुप्र जयपुर ने संगीत लहरी बिखेरी । श्याम भक्त मंडल लालसोट व श्याम भजन भक्त मंडल उनियारा के गायक गिर्राज साहू ने डिग्गीपुरी का राजा गीत पर श्रोता झूमने लगे।

शिव रथ यात्रा कल, आज होगा भगवान का अभिषेक व रात्रि जागरण
सवाईमाधोपुर. बसेठा धोबी समाज के तत्वावधान में गुरुवार को शहर में शिव रथ यात्रा निकाली जाएगी। वही बुधवार को खंडार रोड स्थित समाज के मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। रात्रि जागरण भी होगा।

अध्यक्ष कमल देतवाल ने बताया कि यात्रा खण्डार रोड स्थित बसैठा धोबी समाज के मंदिर से रवाना होगी। जो पुरानी अनाज मंडी, पुलिस चौकी से मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की सजीव झांकियां निकाली जाएगी। प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग