14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: महंगाई से मिली राहत, इतने रुपए किलो सस्ता हुआ जीरा

Cumin Prices: पेट्रोल के दामों में कमी के बाद अब आमजन को राहत मिलना शुरू हो गई है। करीब एक माह पूर्व 750 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने वाले जीरे के भाव एक बार फिर से औंधे मुंह गिर गए हैं। वर्तमान में जीरा 450 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। ऐसे में भाव कम होने से आमजन को राहत मिली है।

2 min read
Google source verification
jeera_price_.jpg

,,

Jeera Prices Fall: पेट्रोल के दामों में कमी के बाद अब आमजन को राहत मिलना शुरू हो गई है। करीब एक माह पूर्व 750 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने वाले जीरे के भाव एक बार फिर से औंधे मुंह गिर गए हैं। वर्तमान में जीरा 450 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। ऐसे में भाव कम होने से आमजन को राहत मिली है।

गौरतलब है कि करीब छह माह पूर्व तक जीरा के खुदरा भाव सात सौ से आठ सौ रुपए तक पहुंच गए थे। वहीं खुले में यानी सौ ग्राम का पैकैट लेने पर जीरा 90 से सौ रुपए में मिल रहा था। अब सौ ग्राम जीरे के पैकेट का भाव 50 रुपए ही रह गया है।

सबसे ज्यादा यहां होता है जीरा
जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और जोधपुर में सबसे ज्यादा जीरे का उत्पादन होता है। एक अनुमान के मुताबिक यहां सालाना करीब 5445 हजार करोड़ रुपए का जीरे से संबंधित कारोबार होता है। राजस्थान की सबसे बड़ी जीरे की मंडी भी जोधपुर में है। इसके अलावा आधे से ज्यादा किसान जीरे की फसल बेचने गुजरात के ऊंझा में जाते हैं। ऊंझा को इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मंडी माना जाता है। जालौर का जीरा तो अमरीका सहित विश्व के कई देशों में जाता है। कृषि विभाग के अनुसार राज्य में करीब पांच से छह लाख हैक्टेयर में जीरा बोया जाता है।
यह भी पढ़ें : Monday Motivation: राजस्थान के इस यू-ट्यूबर ने नौकरी छोड़कर चुना सोशल मीडिया, आज महीने के छाप रहा लाखों


इसलिए आया था कीमतों में उछाल
व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में उत्पादन कम होने और बड़े व्यापारियों द्वारा जीरे का स्टॉक कर लेने के कारण बाजार में जीरे की आवक मांग की अपेक्षा कम हो रही थी। मांग अधिक होने और आपूर्ति कम होने के कारण जीरे की कीमतों में अचानक उछाल आ गया था।
यह भी पढ़ें : IMPORTANT: 1 अप्रेल से ये काम करना होगा महंगा, लगेगा 25% टैक्स

इनका कहना है
पूर्व में उत्पादन कम होने और मांग अधिक होने के कारण जीरे के भावों में इजाफा हो गया था। लेकिन अब नई फसल आई है और इस बार उत्पादन पहले की तुलना में अधिक हुआ है। ऐसे में अब जीरे के भावों में गिरावट आई है।
-देवेन्द्र शर्मा, व्यापारी