4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालय में ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने की तालाबंदी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
Warning of work boycott

निवाई पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारी।

भगवतगढ़. गंभीरा ग्राम पंचायत के धमूण कलां गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों ने विद्यालय के अंग्रेजी के अध्यापक के स्थानांतरण से नाराज होकर स्कूल के ताला लगा दिया। सोमवार सुबह प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों के स्कूल पहुंचने से पूर्व ही बच्चों व गांव वालों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। स्कूल की तालाबंदी को अनुचित बताते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार धोबी एवं स्टाफ सदस्यों ने गांव वालों एवं बच्चों को ताला खोलने के लिए समझाइश की, लेकिन ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे।

प्रधानाचार्य ने स्कूल में ताला बंदी की सूचना अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद गुप्ता एवं अशोक शर्मा को दी। सूचना मिलने के बाद करीब सवा ग्यारह बजे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद गुप्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने पास ही स्थित मंदिर में गांव वालों एवं बच्चों को बिठाकर उनसे बात की। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों व बच्चों से ताला बंदी को गलत बताते हुए उनसे ताला खोलने का आग्रह किया।

उन्होंने अपनी मांग को वैधानिक तरीके से रखने एवं स्कूल संचालन में व्यवधान नहीं डालने को कहा, लेकिन ग्रामीणों ने अंग्रेजी के अध्यापक का तबादला निरस्त नहीं हो जाने तक स्कूल में तालाबंदी रहने की बात कही। इसके बाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर रवाना हो गए। गौरतलब है कि स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक का तबादला भगवतगढ़ कर दिया गया जबकि उनके स्थान पर महिला शिक्षिका मनोरमा नागर को भगवतगढ़ से धमूण कलां लगा दिया गया।


एडीईओ का रोका रास्ता
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद गुप्ता जब धमूण कलां से वापस जाने लगे तो स्कूल के बच्चे उनकी गाड़ी के आगे बैठकर नारे लगाने लगे तथा कुछ देर तक उन्हें रोका रखा। बच्चों ने उनसे शिक्षक के तबादला आदेश को निरस्त करने की मांग की। एडीईओ ने उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वाहन को जाने दिया।


सुबह विद्यालय पहुंचा तो गेट पर ताला लगा मिला व वहां ग्रामीणों का जमावड़ा था। उनसे ताला खोलने का आग्रह किया, लेकिन वे ताला खोलने के लिए राजी नहीं हुए। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में सूचना दे दी।
सुरेश कुमार धोबी, प्रधानाचार्य, राउमावि धमूण कलां

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग