6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections-2019 : कलक्टर देंगे संकल्प का प्रमाण-पत्र

Lok Sabha Elections-2019 : कलक्टर देंगे संकल्प का प्रमाण-पत्र
2 min read
Google source verification
Lok Sabha Elections-2019

लोकसभा चुनाव-2019

टोंक. लोकसभा चुनाव-2019 में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग स्वीप योजना के तहत यूं तो कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, लेकिन अब निर्वाचन विभाग मतदान करने का संकल्प लेने पर प्रमाण-पत्र भी देगा। ये प्रमाण-पत्र मतदाता को एक एप के जरिए मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगा। इसके लिए एक लिंक बनाया गया है।


इस लिंक की बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी ढेनवाल, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा तथा स्वीप प्रभारी नवनीत कुमार ने शुरुआत की। पहले उन्होंने लिंक के जरिए शपथ ली। इस लिंक को निर्वाचन विभाग में कार्यरत डीओआइटी के सहायक प्रोग्रामर सलीम अख्तर ने बनाया है।


सहयोग फरहान खान ने किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस लिंक को क्लिक करने के बाद मतदाता के सामने एंड्रोइड मोबाइल फोन पर शपथ सामने आती है। इसमें लिखा होता है कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने तथा लोगों को मतदान कराने के लिए जागरूक करने का संकल्प लेता हूं। इसके बाद मतदाता को उसके नीचे अपना नाम तथा मोबाइल फोन नम्बर लिखकर सबमिट करना होता है।


ये प्रक्रिया होते ही मतदाता को मोबाइल फोन पर ही जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाणित एक प्रमाण-पत्र मिल जाता है। इस प्रमाण-पत्र का मतदाता चाहे तो प्रिंट भी ले सकता है। इस लिंक को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन विभाग मोबाइल टेलीकॉम कम्पनियों के प्रतिनिधियों से बात कर रहा है। ताकि वे लोकसभा चुनाव के इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर लोगों तक इस लिंक को पहुंचाएं।


मकसद है लोगों को जोडऩा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रति दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत रैली, कलश यात्रा, चौराहों पर रंगोली समेत हर वर्ग के लिए कोई ना कोई कार्यक्रम किया जा रहा है। इस लिंक को बनाने का मकसद था कि लोग आजकल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वे इस लिंक को खोलेंगे तो उनमें जागरूकता आएगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग