6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म
less than 1 minute read
Google source verification
बहाने महिला से किया दुष्कर्म

लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

खण्डार. लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस हैड कांस्टेबल बच्चूसिंह ने बताया कि कानड़दा थाना करणपुर जिला करौली की महिला ने रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बताया कि महिला 8 जुलाई को अपने बच्चों को लेकर बरावण्डा खुर्द बस स्टाप पर खड़ी थी। तभी करीब दिन के एक बजे सुशील जैन निवासी सवाईमाधोपुर बहरावण्डा खुर्द स्डैण्ड पर एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में आया। सुशील सर्राफा व्यवसायी है। महिला उसके यहां से सोने चांदी का क्रय करती थी, जिससे दोनों का परिचय था। महिला को अकेली देख कर सुशील ने कार रोक महिला से यह कहकर की वह श्योपुर जा रहा है उसे कार में बैठा लिया।

महिला बच्चों के साथ होने से कार में बैठ गई। सुशील ने दौलतपुरा गांव के आगे कार को एक खेत की ओर मोड़ लिया। महिला के मना करने पर कहा कि वह खेत पर जाकर कुछ काम कर अभी चलते हैं। खेत पर ले जाकर सुशील महिला को खेत दिखाने के बहाने एक कमरे में ले गया और वहां जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस दौरान अन्य व्यक्ति महिला के साथ बच्चों को खिलाता रहा। सुशील महिला को वापस बहरावण्डा खुर्द बस स्टैण्ड पर छोड़ गया। महिला ने अपने घर आकर पूरी घटना बताई। ससुराल पक्ष के लोगों के हिम्मत दिखाने से महिला ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट पेश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग