5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान परशुराम शोभायात्रा कल

गंगापुरसिटी . ब्राह्मण समाज गंगापुरसिटी की ओर से 5 से 7 मई तक होने वाले परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

भगवान परशुराम शोभायात्रा कल

गंगापुरसिटी . ब्राह्मण समाज गंगापुरसिटी की ओर से 5 से 7 मई तक होने वाले परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।


समाज के महामंत्री राजेन्द्र सहारिया ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के सभी घटकों को आमंत्रण पत्र घर-घर भिजवाए गए हैं। प्रत्येक परिवार तक सूचना पहुंचाने के लिए माइक से पूरे शहर में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। शोभायात्रा में महिला और बच्चों के लिए सालोदा मोड़, केशव विद्या मंदिर, सैनिक नगर, उदेई मोड़, भगवती कॉलेज, गणेश मिल, हैड पोस्ट ऑफिस, मिर्जापुर, कुहू स्कूल नसिया कॉलोनी व पुलिया के पास महूकलां से नि:शुल्क बस की व्यवस्था की गई है। यह सभी बसें शोभायात्रा व सहभोज के बाद पुन: महिला एवं बच्चों को घरों तक छोडेंग़ी।

अध्यक्ष शर्मा ने समाज के सभी परिवारों से 5 मई को सीतारामजी मंदिर पुरानी अनाज मंडी से अपराह्न 3 बजे प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। शोभायात्रा खारी बाजार, चौपड़ व कैलाश टॉकीज के रास्ते भौमियाजी का बाग दशहरा मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में अवधेश दीक्षित आईएएस, मनोज पाराशर आईएफएस व आलोक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस ने अपनी सहमति प्रदान की है। बैठक में उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, सहमंत्री सहजपुरा, संगठन मंत्री जितेन्द्र शर्मा, भंडारी सुरेश शर्मा, निर्माण समिति संयोजक श्रीनिवास वैद्य, सहसंयोजक वेदप्रकाश आरओ, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा, का. अध्यक्ष शारदा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय पाराशर, का. अध्यक्ष विनय तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बृजनंदन दीक्षित एडवोकेट, परमानंद शर्मा, खीरेन्द्र शर्मा, वैद्य सुरेश शर्मा, महेश खेड़ापति, विष्णु गुरुजी, दिलीप तिवाड़ी, मोहन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, सुनील शास्त्री, मोहनलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, हरिओम शर्मा एवं सूर्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग