5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृत व सर्वार्थ सिद्धी के योग में मनेगी करवा चौथ

27 साल बाद बना ऐसा संयोग
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

kerwa choth

सवाईमाधोपुर. आज महिलाओं का महापर्व करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। लेकिन इस बार की करवा चौथ एक ओर मायने में हर साल से अलग होगी। इस बार करवा चौथ अमृत व सर्वार्थ सिद्धी के योग में मनाई जाएगी। ज्योतिषविद ताराचन्द शास्त्री ने बताया कि ऐसा विशेष्रा संयोग 27 साल बाद बन रहा है। आखिरी बार 1991 मेें अमृत व सर्वार्थ सिद्धी के योग में करवा चौथ मनाई गई थी।
अमृत व सर्वार्थ सिद्धी का विशेष संयोग होने के कारण यह महिलाओंं के सौभाग्य कामना के लिए उत्तम समय रहेगा। साथ ही महिलाओं के लिए खरीदारी भी फलदायी रहेगी। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार 25 अक्टूबर से कार्तिक मास शुरू हो जाएगा। 27 को तृतीय उदियत में ररखेगी व शाम को चतुर्थी आ जाएगी। करवा चौथ के दिन महिलाएं गणेश जी व चौथ माता की कथा सुनेंगी और निर्जला व्रत रखकर शाम को चन्द्रमा को अघ्र्य समर्पित करेंगी। इस दिन 13 करवा रखकर पूजा की जाएगी और सुहाग की तेरह वस्तुओं का दान देकर महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करेंगी।
2034 में फिर बनेगा ऐसा संयोग
ज्योतिषविद् ताराचन्द शास्त्री के अनुसार करवा चौथ के दिन अमृत व सर्वार्थ सिद्धी का विशेष संयोग अब 16 साल बाद 2034 में बनेगा। अब से पहले यह संयोग 26 अक्टूबर 1991 को बना था। इस दिन आभूषण व वस्त्रों की खरीदारी लाभकारी होगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग