5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO मानटाउन क्षेत्रवासियों को मिलेगी पेयजल की सुविधा

मानटाउन क्षेत्रवासियों को मिलेगी पेयजल की सुविधा
less than 1 minute read
Google source verification
 पेयजल टंकी का निरीक्षण करती जलदाय विभाग एईएन।

चकचैनपुरा स्थित निर्माणाधीन पेयजल टंकी का निरीक्षण करती जलदाय विभाग एईएन।

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर मानटाउन क्षेत्रवासियों को जल्द ही पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए चकचैनपुरा स्थित चकचैनपुरा स्थित जिला परिवहन कार्यालय के समीप पेयजल टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यहां अमृत योजना के तहत 5.12 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है। इसके लिए श्रमिक टंकी का ढांचा तैयार करने में जुटे है।

साढ़े तीन किमी तक डलेगी पाइप लाइन
पेयजल टंकी निर्माण के साथ ही चकचैनपुरा साथ ही कॉलोनियों तक साढ़े तीन किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए खुदाई कार्य चल रहा है। इसके बाद पाइप डाले जाएंगे। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।

एईएन ने किया निरीक्षण
चकचैनपुरा स्थित निर्माणाधीन पेयजल टंकी का शुक्रवार को जलदाय विभाग मानटाउन क्षेत्र की सहायक अभियंता मधु गुप्ता की निरीक्षण किया। इस दौरान टंकी निर्माण में लगाए जा रहे लोहे के एंगल सहित अन्य कार्यों की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कर्मचारियों को शीघ्र ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग