4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार
less than 1 minute read
Google source verification
पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

सवाईमाधोपुर. दिन का पारा बढऩे के साथ ही अब गर्मी के तेवर दिखे होते जा रहे है। शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार सुबह से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर को तपती धरती के साथ हवा का मिजाज भी गर्म रहा। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में आ रहे उछाल के कारण अंचल वासी झुलसने लगे हैं। पिछले तीन दिन में पारा 42 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में घरों व दफ्तरों में कूलर व पंखे चलना शुरू हो गए है। शाम को भी लोग गर्मी से बैचेन रहे।

ऐसी रही पारे की चाल तिथि अधिकतम न्यूनतम
27 मार्च 36ए 16.5ए
28 मार्च 39.7ए 19ए
29 मार्च 42.3ए 21.5ए
जिला मुख्यालय पर दोपहर को सूर्य ने रौद्र रूप दिखाया। गर्म हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई। इसी प्रकार दोपहर दो बजे तक सड़कें भी गर्म हो उठी। झुलसाती गर्मी के आगे लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्म हवा का असर देर शाम तक रहा। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, गर्मी से जिला अस्पताल में भी रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग