6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज हित में एकजुटता का संदेश

समाज हित में एकजुटता का संदेश
2 min read
Google source verification
सैन जयंती मनाते

सवाईमाधोपुर में सैन जयंती मनाते

सवाईमाधोपुर.सैन चेतना विकास समिति व नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सैन समाज के आराध्य देव सैन महाराज का 719वां जन्मोत्सव शहर स्थित सैन महाराज की बगीची पर मनाया गया। समाज के अध्यक्ष निर्मल सैन ने बताया कि जन्मोत्सव में सैन महाराज का अभिषेक, पूजा-अर्चना हुई। लोगों ने उनके जीवन तथा समाज में किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने तथा समाज के विकास व उत्थान के सम्बंध में चर्चा की गई। साथ ही समाज में एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन व विचार गोष्ठी की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान चौथमल सैन, सुनील सैन, बृजमोहन सैन, रामदयाल सैन, निक्की सैन आदि मौजूद थे। इसी क्रम में बजरिया में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।


निकाली कलश यात्रा
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में भी सैन जयंती पर कई कार्यक्र मों का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े सत्यनारायण ने बताया कि इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाती हुई नजर आई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कुलदीप, रामकिशन, बनवारी आदि मौजूद थे।

सैन जयंती पर निकाली शोभायात्रा
खण्डार. कस्बे में सैन समाज की ओर से सैन जयंती पर शोभायात्रा निकाली। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लवकुश सैन ने बताया कि सैन जयंती पर सैन समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर पर लोगों ने सैन महाराज एवं नारायणी माता का पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबाजी का कुआं परिक्षेत्र से होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। इसके बाद समाज के वयोवृद्ध लोगों ने समाज सुधार को लेकर बैठक की। इसमें तहसील अध्यक्ष अशोक सखवाया ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। बाहर से आए हुए समाज के रामकिशोर माण्डोलिया, हनुमान, कमलेश, पूनीराम व काडू को सम्मानित किया। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष लवकुश सैन, महामंत्री महेश सैन, दीपक सैन, पवन सैन, राजेश सैन, ब्रह्मानंद सैन, हनुमान सैन आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग