4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गला दबाकर हत्या की आशंका, प्रेमप्रसंग का हो सकता है मामला

खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, साढ़ू के इलाज के लिए निकला था घर से
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur patrika news

sawaimadhopur crime

सवाईमाधोपुर. रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में चितारा रोड पर एक खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर युवक की हत्या की गई। जानकारी के अनुसार चितारा-खानपुर रोड पर एक खेत में सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रवांजना डूंगर थानाधिकारी गजानंद शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। कपड़ों से मिले मोबाइल फोन व अन्य कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त थाना सूरवाल मैनपुरा निवासी मियाराम (22) पुत्र रामविलास मीणा के रूप में हुई। सूचना पर मृतक का भाई रामीलाल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


पास में ही ससुराल
थानाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर चाणदा गांव में युवक का ससुराल है। वहीं गढ़ी गांव में उसके भाई का ससुराल है। युवक रविवार शाम को चाणदा व आस-पास देखा गया था।


गला दबाकर हत्या
थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या गला दबाकर की गई प्रतीत होती है। शरीर पर चोटों के भी निशान है। शव के पास से पानी की दो बोतलें, शराब की एक खाली बोतल व खाने-पीने का सामान मिला है। प्राथमिक जांच में प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है।

साढू के इलाज के लिए घर से निकला
मेराम रविवार को मध्यप्रदेश निवासी अपने साढ़ू के ऑपरेशन करवाने के लिए सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय स्थित बड़ा अस्पताल के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने फोन पर सम्पर्क किया तो फोन स्विच ऑफ आया। अगले दिन युवक की हत्या का समाचार परिजनों को मिला।

एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
थानाधिकारी ने बताया कि एफएसएल व डॉग स्काड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवक के मोबाइल फोन पर बीते 24 घंटों में हुई बातचीत की जानकारी निकाली जा रही है। वहीं मृतक के भाई से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग