5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालियां जाम, बीच रास्ते में गंदा पानी गंदगी बन रही राह में रोड़ा

नालियां जाम, बीच रास्ते में गंदा पानी गंदगी बन रही राह में रोड़ा
2 min read
Google source verification
 बाद बीच रास्ते में बहता पानी।

मलारना डूंगर कब्रिस्तान, श्मशान व मायापुर को जाने वाले रास्ते में कचरे से नाली जाम होने के बाद बीच रास्ते में बहता पानी।

मलारना डूंगर. कस्बे में नियमित सफाई नहीं होने से कीचड़ लोगों की राह में रोड़ा बन रहा है।विशेष कर कब्रिस्तान व श्मशान सहित मायापुर, आनन्दपुरा जाने वाले प्रमुख मार्ग के हालात बदतर हो चले हैं। नालियां कचरे से अटी है। गंदा पानी बीच सड़क से निकल रहा है। पानी के बीच गहरे गड्ढे में आए दिन पैदल राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन पंचायत आंखे मूंदे बैठी है। मजे की बात यह है कि ग्राम पंचायत प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान के तहत ओडीएफ का प्रमाण पत्र लेने की दौड़ में लगी है, लेकिन धरातल पर हालत बिगड़े हुए हैं।


सफाई के नाम पर खानापूर्ति
यूं तो मलारना डूंगर पंचायत में सफाई के नाम सालाना लाखों रुपए का बजट होता है, लेकिन सही उपयोग नहीं होने से सफाई के नाम आने वाला पैसा व्यर्थ ही जाता है। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा कुछ मोहल्लों में सफाई करवा कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि प्राथमिक विद्यालय के पास से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पंचायत के सफाई के दावों की पोल खोलने को काफी है।


शिवाड़ में एक महीने से बीएसएनएल सेवा ठप नेटवर्क नहीं आने से परेशान उपभोक्ता सुधार को लेकर अधिकारी नहीं ले रहे रूचि
सवाईमाधोपुर. भारत संचार निगम लिमिटेड अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिवाड़ कस्बे में पिछले एक महीने से बीएसएनएल नेटवर्किंग सेवाएं गड़बड़ाई हुई हैं। रोजाना ब्रांड बैंड नेटवर्किंग सेवाएं बाधित होने से आमजन प्रभावित है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। बीएसएसल सेवाएं ठप होने से कई तरह के काम प्रभावित है। कस्बे में पिछले एक महीने से बिजली बार-बार गुल होने से बीएसएनएल सेवां पूरी तरह से ठप है। इससे ब्राडबैंड, मोबाइल हो या टेलीफोन सब बंद पड़े है। इसमें सुधार को लेकर भी बीएसएनएल के उदासीन अधिकारी कोई रूचि नहीं दिखा रहे है।


उपभोक्ता बदल रहे कंपनी
बीएसएनएल की सेवाएं आए दिन खराब होने से मोबाइल हो या फिर लैडलाइन उपभोक्ता कंपनी बदल रहे है। इससे लगातार बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं आने से उपभोक्ता परेशान है। ऐसे में वे दूसरी कंपनी के कनेक्शन ले रहे है।


ये आ रही परेशानी
बीएसएनएल सेवाएं चरमराने से बैंकों में सर्वर डाउन, ई-मित्रों पर आधार, भामाशाह व राशन कार्ड बनाने सहित कई योजनाओं में आमजन को परेशानी हो रही है।


नहीं मिलता कोई संतोषजनक जवाब
शिवाड़ कस्बे में घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से बीएसएनएल सेवा गड़बड़ाई हुई है। इस बारे में रविवार को बीएसएनएल अधिकारी से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।


करेंगे समस्या दुरूस्त
शिवाड़ में पिछले दिनों तेज अंधड़ से बीएसएनएल के तार टूट गए थे। इससे बीएसएनएल सेवा ठप रही। इसके बाद लाइन को दुरूस्त किया गया। यदि अब नेटवर्किंग सेवाएं बाधित है तो एसडीओ व एक्सईएन को निर्देश देकर बीएसएनएल सेवाएं सुचारू कराई जाएगी।
पुष्कर श्रीवास्तव, दूरसंचार जिला प्रबंधक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग