
abvp
सवाईमाधोपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रवाद को वोट करने साथ ही राज्य सरकार के द्वारा छात्रों की समस्याओ उनकी मांग पूरी नही करने विषय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन बजरिया स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर प्रान्त के प्रान्त मंत्री होशियार मीणा ने 'नेशन फस्र्ट वोटिंग मस्टÓ अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला संयोजक चंचल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने व राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान कराने का आवाह्न किया।अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरुक इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश चन्द मीणा, प्रान्त कार्यकरिणी सदस्य राघवेंद्र गौत्तम छात्र संघ संयुक्तसचिव अरविंद सैनी और शुभम तायल आदि मौजूद थे।
Updated on:
12 Apr 2019 02:13 pm
Published on:
12 Apr 2019 02:13 pm
