5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निखार रहे चौथ माता सरोवर का स्वरूप

चौथ माता ट्रस्ट की ओर से चौथ माता सरोवर के स्वरूप को निखारा जा रहा है। यहां तालाब की पाल के पास नवीन घाटों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

चौथ का बरवाडा सरोवर के घाटो लगाए गये पत्थरो की घिसाई करते श्रमिक।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में चौथ माता ट्रस्ट की ओर से चौथ माता सरोवर के स्वरूप को निखारा जा रहा है। यहां तालाब की पाल के पास नवीन घाटों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। साथ ही घाटों की सीढिय़ों पर पत्थर लगा कर घाटों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। ट्रस्ट मंत्री श्रीदाससिंह ने बताया कि सरोवर के पास हरियाली को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे में सरोवर के पास दीवार करवाकर मिट्टी डलवाई जा रही है। इसके साथ ही छतरियों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी तरह सरोवर के पास स्थित छोटी छतरी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। ट्रस्ट सदस्य शक्ति सिंह ने बताया कि श्रद्वालुओं की परेशानी को देखते हुए नवीन घाटों का निर्माण करवाया जा रहा है।

सामुदायिक भवन व विश्राम गृह के लिए राशि स्वीकृत
खिरनी. कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से विधायक द्वारा सामुदायिक भवन एवं विश्राम गृह के लिए पांच-पांच लाख रुपए स्वीकृत किए है। भाजपा नेता बद्रीलाल गौतम ने बताया कि कई दिनों से सत्यनारायण मंगल के मकान के सामने खाली पड़ी जमीन पर विश्राम गृह बनाने के लिए विधायक से आग्रह किया, इसके अलावा मीणा मोहल्ला के शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन बनवाने के लिए सोमवार को कार्यकर्ता जयपुर स्थित विधायक दीयाकुमारी के निज निवास पर पहुंचे। जिस पर विधायक दीया कुमारी ने दोनों स्थानों पर 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति दी। जिसका कार्य ग्राम पंचायत द्वारा शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।

विद्यालय का होगा निर्माण
सवाईमाधोपुर. चौथकाबरवाड़ा में करीब 16 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से देवनारायण आवासीय विद्यालय बनेगा। इसी प्रकार नया गांव, जाजेड़ा, रजवाना एवं चेनपुरा में 25-25 लाख की लागत से आरओ का निर्माण कराया जाएगा। कुम्हारिया में 25 लाख की लागत से आरओ का कार्य प्रगति पर है। राउमावि रजवाना व राउमावि पांवडेरा में 31-31 लाख रुपए की लागत से नवीन कक्षा कक्ष, ग्राम रजवान व पांवडेरा में 60-60 लाख रुपए की लागत से गौरवपथ स्वीकृत कराए है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग