5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिरनी से रोडवेज बस संचालित करने की मांग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 ज्ञापन देने आए ग्रामीण।

खिरनी कस्बे से रोडवेज बस संचालन के लिए एसडीएम के नाम ज्ञापन देने आए ग्रामीण।

खिरनी. कस्बे में लंबे समय से डिडवाड़ी की जगह खिरनी से रोडवेज बस संचालित करने की मांग चल रही है, लेकिन ग्रामीणों को अभी तक इसका फायदा होते दिखाई नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खिरनी से रोडवेज बस को संचालन की मांग की। ग्रामीण बद्रीलाल गौतम, दामोदर गोयल, रामजीलाल मंगल, गणेश चौहान ने बताया कि कस्बे के निकटवर्ती गांव डिडवाड़ी से जयपुर के लिए रोडवेज बस सुबह छह बजे रवाना होकर सुबह सवा नौ बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में जयपुर से 5 बजेबस रवाना होकर रात को 9 बजे वापस डिडवाडी आकर खड़ी हो जाती है।

इससे खिरनी से सवारियों को सुबह जयपुर जाने के लिए आठ बजे जाना होता है। वही कस्बे की बीस हजार से ज्यादा की आबादी है। प्रतिदिन जयपुर जाने के लिए खिरनी कस्बे से अच्छी सवारियां निकल जाती है। इस पर ग्रामीणों की मांग की है इसी रोडवेज बस को यदि परिवहन विभाग के अधिकारी खिरनी तक संचालित कर दे दो खिरनी सहित आसपास के गांवों के लोगों को जयपुर आने जाने में काफी सुविधा तो मिलेगी ही वही परिवहन विभाग को राजस्व का फायदा भी होगा। इसके अलावा पुरा जोलन्दा, बड़ोदिया, महेसरा, मोतीपुरा, चांदनहोली आदि के गांव के लोगों को जयपुर जाने के लिए साधन उपलब्ध हो जाएगा।


अग्र भागवत कथा के लिए किया संपर्क
सवाईमाधोपुर. यहां आयोजित अग्र भागवत कथा के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला शाखा ओर से सघन जनसंपर्क शुरू कर दिए गए हैं। कथा में राज्य व राष्ट्रीय स्तर समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष हेमन्त गर्ग ने बताया कि कथा आलनपुर स्थित बंशी मैरिज गार्डन में होगी। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कथा वाचक नर्मदा शंकर कथा का वाचन करेंगे। समाज सदस्यों ने मंगलवार को शहर, हाउसिंग बोर्ड, बजरिया, खैरदा सहित कई कॉलोनियों में समाज के लोगों से संपर्क कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।


ओडीएफ के लिए खेलाए खेल
बालेर. ग्राम पंचायत बालेर द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेर में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान के तहत पंचायत को निरन्तर ओडीएफ बनाए रखने के लिए खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, खो-खो, रूमाल झपट्टा, दौड़ आदि की प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह, राधेश्याम बैरवा, प्रधानाचार्य प्रभाती लाल बैरवा, पीटीआई रामजी लाल मीणा आदि थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग