
खण्डार सोनकच्छ गांव मे धूप मे नरेगा कार्य करते नरेगा श्रमिक ।
खण्डार. ग्राम पंचायत खण्डेवला के गांव सोनकच्छ में नरेगा योजना में तपती धूप में मजदूर खुदाई का कार्य करते हैं। पंचायत की ओर से मजदूरों के लिए छाया व पानी की व्यवस्था नहीं होने से लेागों में रोष है। ग्रामीण घग्गी देवी, शम्भू वैष्णव, फूला देवी, मेवा देवी आदि ने बताया कि सोनकच्छ गांव में पुरानी तलाई मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्य स्थल पर पंचायत की ओर से छाया पानी की व्यवस्था नहीं है ।
नहीं मिल रही पूरी मजूदरी
ग्रामीणों ने बताया कि गारंटी योजना में काम करने पर प्रति श्रमिक 190 रुपए की दर से प्रति काम की रेट तय की गई, लेकिन मजदूरो की रेट 100 रुपए से ज्यादा नहीं आती है। इससे भी ग्रामीणों में रोष है । ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर एमबी की जांच की मांग की है।
रास्ते में गंदे पानी से परेशान लोग
सवाईमाधोपुर. शहर वार्ड नं.23 में रास्ते में गंदे पानी से लोग परेशान है। यहां एक नाले से कई दिनों से गंदा पानी बह रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। यह रोड शहर में हरसहायजी के कटले से श्योपुर-शिवपुरी हाइवे को जोड़ता है। इससे कई बार जाम लग जाता है। रात के समय वाहन चालकों को भी गिरने का अंदेशा बना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की सफाई व मरम्मत कराने को लेकर पार्षद का कोई ध्यान नहीं है।
Updated on:
02 May 2019 02:11 pm
Published on:
02 May 2019 02:11 pm
