5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO. कृषि संकाय का नहीं कोई धणी – धौरी

विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा कृषि का प्रायोगिक ज्ञान
less than 1 minute read
Google source verification
pattrika

agriculture farm

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में सालों से कृषि संकाय का संचालन किया जा रहा है। लेकिन यहां महाविद्यालय प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के चलते विद्यार्थियों को खेती का प्रायोगिक ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय को कई बीघा जमीन कृषि फार्म के रूप में दे रखी है। यहो पर पर्याप्त कार्मिक व व्याख्याता भी कार्यरत है लेकिन इसके बाद भी विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

शहर में भी है जमीन
कृषि कार्य के लिए महाविद्यालय को शहर में भी जमीन आवंटित की गई है। यहां एक बाग में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कृषि कार्य किया जाता है लेकिन वह भी अब कागजों में सिमट कर रह गया है। वहीं कृषि संकाय की प्रयोगशालाओं में भी आवश्यक संसाधनों का अभाव है। यहां कृषि कार्य के लिए एक ट्रैक्टर भी है लेकिन वह भी देखरेख के अभाव में सालों से धूल फांक रहा है।

सालों से उठ रही मांग
छात्र संगठनों व विद्यार्थियों की ओर से सालों से जिले में अलग से कृषि महाविद्यालय की स्थापना करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में कई बार प्राचार्य को विश्वकविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन इसके बाद भी अब तक इस दिशा में कोई ठोक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग