
दोपहर में फुर्सत के क्षणों में उन्होंने ट्रैक पर ही नींद भी निकाली।
मलारना डूंगर. दिल्ली-मुम्बई रेलवे ट्रेक पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन को तीन दिन हो गए। गुर्जर समाज के लोग 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में रविवार को भी ट्रेक जाम लगा कर बैठे रहे। तीसरे दिन भी सरकार द्वारा आरक्षण मसले का हल नहीं निकालने से अब गुर्जर समाज का रोष भी बढऩे लगा है। रविवार को रेलवे ट्रेक पर जाम लगा कर बैठे आन्दोलनकारियों में आक्रोश देखने को मिला। आंदोलनकारी ट्रेक बैठे बैंसला से कुछ कड़े कदम उठाने का आग्रह करते नजर आए। हालांकि बैंसला बार बार समाज से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। इस दौरान बंैसला की संघर्ष समिति के सदस्य भी ट्रेक पर घूम कर निगरानी करते रहे, ताकि समाज से अलग कोई दुर्भावना पूर्ण सरकारी सम्पति को नुकसान नहीं पहुंचा सके।
आरक्षण लेकर ही ऊठूंगा : आंदोलन के मुखिया कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला दिन भर रेलवे ट्रैक पर ही रहे और समय-समय पर लोगों में जोश भरते नजर आए। इस दौरान दोपहर में फुर्सत के क्षणों में उन्होंने ट्रैक पर ही नींद भी निकाली।
Updated on:
11 Feb 2019 03:13 pm
Published on:
11 Feb 2019 03:10 pm
