6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटरी पर सुलह को तैयार नहीं

पटरी पर सुलह को तैयार नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
मलारनाडूंगर.  दिल्ली-मुंबई रेलवे स्थित मकसूदनपुरा अंडर पास रेलवे ट्रेक पर समाज के लोगों से चर्चा करते कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला।

मलारनाडूंगर. दिल्ली-मुंबई रेलवे स्थित मकसूदनपुरा अंडर पास रेलवे ट्रेक पर समाज के लोगों से चर्चा करते कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला।

सवाईमाधोपुर/मलारनाडूंगर.पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का रविवार को तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में बड़ी सख्या में गुर्जरों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे स्थित मकसूदनपुरा अंडर पास रेलवे ट्रेक पर कब्जा जमाए रखा। दूसरी ओर इस मामले का हल निकालने के लिए सरकार की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई। शनिवार को सरकार की ओर से सुलह का न्यौता लेकर विश्वेन्द्र सिंह व आईएएस नीरज के पवन सुलह का संदेशा लेकर पहुंचे थे। वार्ता के बाद विश्वेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता के बाद रविवार दोपहर तक सरकार के निर्णय से अवगत कराने को कहा था, लेकिन सुबह से रात तक ट्रेक पर वार्ता के लिए कोई नहीं पहुंचा।


आज वार्ता संभव: गुर्जरों व सरकार के बीच सोमवार को वार्ता संभव हो सकती है। क्योंकि सीएम दिल्ली से सोमवार को ही लौटेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग