
खंडार बहरावण्डा कलां में उपभोक्ताओं से जानकारी लेते हुए प्रवर्तन अधिकारी गौरा मीणा।
खण्डार. यहां उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरावण्डा कलां में राशन डीलर की लगातार शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विभाग हरकत में आया। विभाग की प्रवर्तन अधिकारी गौरा मीणा ने राशन डीलर की दुकान की जांच की तथा उपभोक्ताओं से भी राशन डीलर के बारे में जानकारी ली। जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि 1 मार्च को राशन डीलर के द्वारा खाद्य सामग्री नहीं बांटने पर ग्रामीणों ने बीच सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने राशन डीलर की शिकायत खाद्य मंत्री को लिखित में दी थी।
नहीं आए उपभोक्ता : प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से पूर्व में सैकडों लोगों के द्वारा जाम लगाया था, लेकिन जांच के दौरान 15 से 20 लोग ही सामने आए। जिनमें से 15 लोगों को लिखित में राशन डीलर के नियमित राशन बांटने के बारे में बताया था।
प्रमाणित जगह पर नहीं मिला स्टॉक : प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि राशन डीलर ने प्रमाणित जगह पर दुकान नहीं मिली। प्रमाणित जगह के पास में बने गोदाम में ही राशन डीलर का स्टॉक मिला। जिस पर प्रवर्तन अधिकारी ने राशन डीलर को फटकार लगाई।
नहीं मिला फरवरी माह का राशन
चौथ का बरवाड़ा. रसद विभाग की लापरवाही का खामियाजा राशन उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गत माह रसद विभाग द्वारा भेजी गई राशन सामग्री का उपभोक्ताओं को वितरण नहीं किया गया। गत माह पॉश मशीनों में उपभोक्ताओं का डाटा गलत दर्शाने के कारण डीलरों द्वारा सामग्री का वितरण कार्य रोक दिया गया तथा गत माह सामग्री मार्च माह में ही देने की बात कही गई, लेकिन मार्च माह में उपभोक्ताओं को फरवरी माह की राशन सामग्री नहीं देने से पात्र परिवारों को मिलने वाली एक माह की राशन सामग्री नहीं मिल सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि डिलरों से गत माह की राशन सामग्री की मांग की जा रही है, लेकिन डीलरों द्वारा सामग्री लेप्स होने की बात कही जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं ने रसद विभाग से गत माह की राशन सामग्री दिलवाने की मांग की है।
नहीं मिल रहा उपभोक्ताओं का डाटा
खण्डार. यहां उपखण्ड क्षेत्र के राशन डीलरों की वितरण व्यवस्था एवं वितरण व्यवस्थाओं में आने वाली समस्या को जानने के लिए प्रवर्तन अधिकारी गौरा मीणा ने शुक्रवार को राशन डीलर संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें राशन डीलरों ने वितरण में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। राशन डीलर संघ अध्यक्ष मुरारी जाट ने बताया कि मार्च माह की रसद सामग्री आई है जो कि 15 तारीख के पहले आनी चाहिए थी। रसद सामग्री समय पर वितरित नहीं हो रही है। अध्यक्ष ने बताया कि अभी कुछ ही राशन डीलरों को रसद सामग्री मिली है। क्षेत्र में करीब 90 राशन डीलरों में से मात्र 10 राशन डीलरों को ही रसद समाग्री प्राप्त हुई, जिससे भी वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
राशन डीलर की जांच कर ली गई है। गड़बड़ी कहीं पर भी नहीं मिली है। उपभोक्ताओं को बुलाया गया। सर्वर डाउन व पोश मशीन के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
गौरा मीणा, प्रर्वतन अधिकारी, रसद विभाग खंडार
Published on:
30 Mar 2019 04:52 pm
