
फोटोग्राफर द्वारा बनाई कम्प्यूटराइज फोटो।
बौंली. पंचायत समिति बौंली द्वारा फोटोग्राफर को फर्जी फोटो एवं प्रदर्शन बोर्ड तैयार करने के लिए नोटिस जारी किया। ब्लॉक समन्वयक नवीन जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत कोलाडा में स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत निर्मित शौचालय के लाभार्थियों एवं लाभार्थियों के प्रदर्शन बोर्ड कम्प्यूटर के माध्यम से तैयार कर फर्जी बिल बना कर दिया जा रहा है, जो गंभीर अनियमितता है। पूर्व में भी थडोली पंचायत के लाभार्थियों के निर्मित शौचालय की फर्जी फोटो तैयार करने एवं कम्प्यूटर से प्रदर्शन बोर्ड बना कर देने के बारे में संबंधित फर्म सुनील डिजिटल फोटो स्टूडियो जामडोली को फोन से संपर्क कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन फोटोग्राफर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। फर्जी फोटो देने से लाभार्थियों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा। ऐसे में विकास अधिकारी ने नोटिस जारी कर तीन दिवस में प्रस्तुत होने अन्यथा फर्म के प्रोपराइटर के नाम फर्जी फोटो में प्रदर्शन बोर्ड तैयार कर बिल देने के मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी।
चार साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
खण्डार. बहरावण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल दौलतसिंह व कांस्टेबल कपिल देव की संयुक्त कार्रवाई के चलते आरोपित सुनील कुमार जैन निवासी श्यामनगर जयपुर को श्याम नगर जयपुर से ही गिरफ्तार किया। आरोपित पर चैक अनादरण का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहांं से उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेज दिया।
टे्रन की चपेट में आने से युवती की मौत
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में रविवार को टे्रक पार कर खेत पर जा रही एक युवती की श्रीगंगानगर कोटा सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती शिमला (20) पुत्री हेमराज निवासी ऐकड़ा के शव को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां चिकित्सक तपेन्द्र शर्मा ने पोस्टमार्टम पर शव परिजनों को सौंप दिया।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक झुलसा
खण्डार. रामेश्वर तिराहे के समीप निर्माणाधीन एससी-एसटी छात्रावास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जयसिंहपुरा निवासी रामनाथ (55) पुत्र मांगीलाल बैरवा झुलस गया। 108 एम्बुलेंस चालक बन्नू सोनी व ईएमटी अख्तर ने बताया कि वह शादी के कार्ड छात्रावास में कार्य कर रहे रिश्तेदार कारीगरों को देने गया था। पानी पीते समय अचानक हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से वह झुलस गया व उसके कपड़ों में आग लग गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
Published on:
16 Apr 2018 02:56 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
