5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब विरोध के मुखर होने लगे स्वर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
ज्ञापन सौपते करमोदा के ग्रामीण।

सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी को ज्ञापन सौपते करमोदा के ग्रामीण।

सवाईमाधोपुर. जिला परिषद सदस्यों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर करमोदा विद्यालय में तालाबंदी के दौरान पुलिस प्रशासन की बदसलूकी करने के मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रमुख विनिता मीना ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ममता मीणा, बत्तीलाल गुर्जर, रवि फुलवाड़ा आदि मौजूद थे।


रैली आज
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गत दिनों करमोदा के विद्यालय में तालाबंदी के दौरान छात्राओंं के साथ हुए व्यवहार के विरोध व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर दो बजे करमोदा से जिला मुख्यालय तक रैली निकाली जाएगी। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल बानोटा ने बताया कि इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


विधायक से मिले ग्रामीण
राउमावि करमोदा में छात्राओं व महिलाओं के साथ हुए दुव्र्यवहार के मामले में करमोदा के ग्रामीण गुरुवार को जयपुर में विधायक दीयाकुमारी से मिले। ग्रामीणों ने विधायक को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर विधायक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमोदा में विज्ञान विषय के शिक्षक के तबादले को निरस्त कराने की मांग को लेकर छात्राओं ने स्कूल के तालाबंदी कर शांत प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें जबरन गेट से हटाकर ताला खुलवाया। इस दौरान दो छात्राएं व एक महिला बेसुध हो गई थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग
की है।


पदरैली आज
करमोदा के राउमावि में महिलाओं व बालिकाओं पर प्रशासन द्वारा बल प्रयोग करने के विरोध में शहर व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे विरोध पद रैली निकाली जाएगी। यह रैली प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दानिश अबरार के नेतृत्व में निकाली जाएगी। रैली राउमावि करमोदा से शुरू होगी। अबरार ने रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग