5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोषबड़े में पाई प्रसादी

पोषबड़े में पाई प्रसादी
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

सवाईमाधोपुर के शहर मिश्र मोहल्ले में पौषबड़े प्रसादी का वितरण करती सभापति विमला शर्मा।


सवाई माधोपुर. शहर स्थित डाकघर के सामने मिश्र मोहल्ले में पौषबड़े का आयोजन किया गया। इसमें इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा, पार्षद गोवर्धन सोनी, गिरधारीलाल रैगर सहित कई जने मौजूद थे। यहां मोहल्लवासियों के तत्वावधान में पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान छोटे बच्चो से लेकर बुर्जुगों ने भी पौषबड़ी प्रसादी पाई। इससे पहले राधा-कृष्ण मंदिर में दोपहर बारह बजे अपराह्न तीन बजे तक महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। आयोजनकर्ताओं ने राहगीरों व वाहन चालकों को भी रोक कर प्रसादी वितरित की। देर शाम तक प्रसादी का वितरण चलता रहा। इससे पहले मिश्र मोहल्ले में आगमन पर मोहल्लेवासियों ने सभापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद उनके हाथों से ही प्रसादी का उद्््घाटन कराया गया। इस दौरान महिला-पुरूष व युवाओं ने सहयोग किया।

लोगों ने बताई पेयजल की समस्या
मिश्र मोहल्ले में पहली बार आगमन पर लोगों ने नगरपरिषद सभापति को पेयजल की समस्या बताई। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पानी की समस्या बनी है। जलदाय विभाग वाले कोई ध्यान नहीं दे रहे है। सभी लोगों ने पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग