5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंग्रेजी-देशी शराब व नकदी के साथ एक गिरफ्तार

अंग्रेजी-देशी शराब व नकदी के साथ एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
जब्त शराब

जब्त शराब

खण्डार. थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर जमा की गई अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से 96 बोतल बीयर, 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 384 देशी पव्वे तथा शराब बिक्री के 18 हजार 630 रुपए के साथ रामेश्वर पुत्र रामदयाल गुर्जर निवासी नरौला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। इस दौरान पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल बच्चू सिंह, कांस्टेबल जगदीश, चरणसिंह शामिल थे।


अवैध पिस्टल लेकर घूमते एक जने को पकड़ा
सवाईमाधोपुर. मानटाउन थाना पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक जने को पिस्टल लेकर घूमते गिरफ्तार किया। मानटाउन थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि आरोपी आजाद कुमार मीना निवासी भूरी पहाड़ी (मलारना डूंगर) है। उसको अवैध पिस्टल के साथ सिटी मॉल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से पिस्टल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग