5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्ष कारीगर ही बना सकेंगे घर

राज्य भर में 20 हजार से अधिक लोगोंं को दिया जाएगा मैसन का प्रशिक्षण
2 min read
Google source verification
patrika

घर

सवाईमाधोपुर.प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले घरों को अब दक्ष कारीगर ही बनाएंगे। राज्य सरकार की ओर से आवासों की गुणवत्ता को उठाने व लोगों को रोजगार से जोडऩे के लिए अब कारीगरों को आवास निर्माण का प्रशिक्षण देकर उन्हे दक्ष करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए राज्य सरकार ने पंचायत समिति वार लक्ष्य भी आवंटित कर दिए हैं। केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रमुख शासन सचिव ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को अनुबंधित किया गया है। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा प्रशिक्षण के लिए जिला परिषद को निर्देश दिए गए हैं।
करीब सात लाख आवासों का होगा निर्माण
राज्यभर में करीब 6 लाख 87 हजार 91 आवासों का निर्माण किया जाना है। ऐसे में सरकार की ओर से राज्य भर में आवास निर्माण के लिए 20 हजार 596 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक व गुर सीखाएंगे
प्रशिक्षण के दौरान लोगों को मैसन के काम में आने वालें आजारों के आनुधिक उपयोग की तकनीक व गुर सीखए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षित कारीगरों के उपलब्ध होने से लागत में भी कमी आएगी।
एक किश्त में जमा होगी राशि
योजना के तहत ऐसे लाभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा जो वृद्ध कमजोर या दिव्यांग होने के कारण आवास निर्माण नहीं करा सकते। ऐसे चयनित लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए एक किस्त में ही राशि जमा कराई जाएगी।
इनका कहना है...
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस संबंध में हाल ही में गाइडलाइन जारी की गई है। ऐसे में अभी प्रशिक्षणार्थियों को सर्वे कर चयन किया जा रहा है।
- पीयूष समारिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सवाईमाधोपुर।

आवेदन पांच तक
सवाईमाधोपुर.
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्कूटी वितरण योजना के आवेदन आमंत्रित है। योग्य छात्राएं पांच सितम्बर तक आवेदन कर सकती है। योजना प्रभारी डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन कया जा सकता है। योजना के तहत वितरित की जाने वाली प्रोत्साहन राशि का वितरण भी ऑनलाइन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग