5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपीडी पहुंची ढाई सौ के पार

ओपीडी पहुंची ढाई सौ के पार
less than 1 minute read
Google source verification
 केन्द्र पर रोगियों की संख्या बढ़ गई

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगियों की संख्या बढ़ गई

वजीरपुर. तेज गर्मी और लू लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इसके चलते कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगियों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन करीब ढाई सौ रोगी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच रहे हैं। आउटडोर बढऩे के साथ ही वार्डों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सक कमर सिंह मीना ने बताया क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शादियों के सीजन में में खान-पान में सावधानी नहीं बरतने के कारण लोग बुखार, सर्दी, जुकाम, उल्टी, पेट दर्द, हाथ-पैरों एवं जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

अस्पताल में लिफ्ट रही बंद, प्रसूताओं को हुई परेशानी प्रसूताओं को रैम्प से ले जाना पड़ा शाम करीब छह बजे शुरू हो सकी लिफ्ट
सवाईमाधोपुर. राजकीय सामान्य चिकित्सालय मेें गुरुवार को चिकित्सा विभाग की लापरवाही का नजारा देखने को मिला। राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल में सुबह करीब ग्यारह बजे लिफ्ट में खराबी आने के कारण लिफ्ट बंद हो गई। इसके चलते प्रसूताओं को रैम्प से ही ऊपर की मंजिल पर ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार मातृ एवं शिशु अस्पताल में गुरुवार को चार प्रसूताओं का प्रसव कराया गया। इन्हेें रैम्प से ही ऊपर प्रसव कक्ष में ले जाया गया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे लिफ्ट को ठीक किया गया। गौरतलब है कि प्रसूताओं को स्ट्रैचर पर रैम्प से ऊपर की मंजिल पर ले जाते समय कोई हादसा हो सकता था। फिर भी अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंगलाल मीणा का कहना है कि लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे बाद में ठीक करा दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग