
जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता।
सवाईमाधोपुर. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलीगढ़(टोंक) में गत दिनों हिन्दू महासभा की ओर से महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाकर शौर्य दिवस मनाने के मामले में कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जिला महासचिव शाहिल खान, उपाध्यक्ष रईस अहमद जैदी, सचिव मोहम्मद उस्मान, सचिव मोहम्मद नियाजुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष मंजूर अहमद, विधानसभा महासचिव सलमान, आकिफ अंसारी, पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान आदि मौजूद थे।
मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
चौथ का बरवाड़ा. मनरेगा कार्मिक संघ के बैनर तले शुक्रवार को मनरेगा कार्मिकों ने राम फूल मीणा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के विज्ञापित पदों के शेष पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति तथा संविदा कार्मिकों की आयु सीमा में छूट आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
Published on:
02 Feb 2019 03:25 pm
