5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO चमकहीन गेहूं खरीद में आदेशों का रोड़ा!

चमकहीन गेहूं खरीद में आदेशों का रोड़ा!
2 min read
Google source verification
 shining wheat

shining wheat

सवाईमाधोपुर. केन्द्र सरकार ने राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीद के मापदंडों में छूट प्रदान करते हुए भले ही 50 प्रतिशत तक चमकहीन गेहूं खरीदने की अनुमति जारी कर दी हो लेकिन सवाईमाधोपुर जिले में आदेशों का रोड़ प्रमुख समस्या बना है। आदेश नहीं आने से एफसीआई की ओर से चमकहीन गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। ऐसे में दूर-दूराज से आने वाले सैकड़ो किसानों को केन्द्रों से बैरंग लौटना पड़ रहा है।

ये था कारण
गत दिनों प्रदेश में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की उपज एवं फसल को नुकसान हुआ था। इससे गेहूं की चमक फीकी हो गई थी। इसके बाद जयपुर में खाद्य सचिव मुग्धा सिंहा ने किसानों की समस्या को देखते हुए फसल पर गुणात्मक एवं मात्रात्मक क्षति से भारत सरकार को अवगत कराया था। इसमें निर्धारित गुणवत्ता मापदंड में गेहूं की चमक को हटाने या अधिकतम रियायत प्रदान करने की अनुमति देने का आग्रह किया गया था। इस पर सरकार ने 50 प्रतिशत तक चमकहीन गेहूं की खरीद की अनुमति दी थी।

प्रदेश में यहां आए आदेश
गत दिनों बेमौसम बारिश से मुख्य रूप से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, कोटा, बारां एवं बून्दी जिलों में गेहूं की फसलें ज्यादा प्रभावित हुई थी। 15 मार्च से कोटा संभाग में तथा 1 अप्रेल से अन्य संभागों में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की जा रही है। प्रदेश में गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम एवं राजफैड की ओर से स्थापित किए गए केन्द्रों पर हो रही है। यहां बारिश एवं ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में 25 अप्रेल से फिर से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है।

छाण में बंद तुलाई
एफसीआई की ओर से बहरावण्डा खुर्द के छाण में गेहूं खरीद के लिए केन्द्र बना है। गत दिनों बारिश से गेहूं की फसल भीग गई थी। इसके बाद गेहूं की गुणवत्ता में कमी आने से एफसीआई वाले चकमहीन गेहूं की खरीद नहीं कर रहे है। यहां तुलाई नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार छाण केन्द्र पर पिछले चार दिन से तुलाई बंद है।

भाड़ौती में अब तक नहीं खरीद
जिले में राजफैड के माध्यम से गेहूं खरीद के लिए भाड़ौती में भी खरीद केन्द्र स्थापित किया गया है लेकिन बीते 26 दिनों में अब तक गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। स्थिति ये है यहां अब तक बारदाना तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में किसानो को दिक्कत हो रही है।

गेहूं की खरीद पर एक नजर(1 से 26 अप्रेल तक)

केन्द्र अब तक खरीद(क्विंटल)
खण्डार 5 हजार 406.50
सवाईमाधोपुर 4 हजार 775.50
गंगापुरसिटी 2 हजार 238.50
बहरावण्डा खुर्द 22 हजार 382.50

अब तक आए किसान
केन्द्र किसान
गंगापुरसिटी 244
सवाईमाधोपुर 135
खण्डार 119
बहरावण्डा 191

...................
इनका कहना है
जिले में अभी तक चमकहीन गेहूं खरीद के आदेश नहीं आए है। चमकहीन गेहूं खरीदने के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला कलक्टर को लिखा था। इसके बाद जिला कलक्टर ने प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा है। जल्द ही आदेश आते ही चमकहीन गेहूं की खरीद की जाएगी।
ओमप्रकाश मीना, प्रबंधक, एफसीआई, चकचैनपुरा

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग