4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की एकता पर दिया बल, किसान जागृति सम्मेलन आयोजित

निकटवर्ती ग्राम पंचायत झनून में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामोतार मीणा की अध्यक्षता में किसान जागृति सम्मेलन अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित हुआ।
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

बौंली. सम्मेलन में उपस्थित किसान संघ के कार्यकर्ता व ग्रामीण।

बौंली. निकटवर्ती ग्राम पंचायत झनून में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामोतार मीणा की अध्यक्षता में किसान जागृति सम्मेलन अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला अभ्यास वर्ग, तहसील अभ्यास वर्ग, संगठन विस्तार, केंद्रीय कार्यालय धन संग्रह, आगामी कार्य योजना व किसानों की एकता पर बल दिया गया। बैठक में बीमा क्लेम की शेष राशि किसानों को दिलवाने, मुआवजा की राशि किसानों के खाते में डलवाने, समर्थन मूल्य खरीद कांटों की जिस जुलाई का भुगतान शीघ्र दिलवाने, खरीद केंद्र पर हुई गड़बडिय़ों की जांच करवाने का प्रस्ताव लिया गया।

जिला अध्यक्ष रामोतार मीणा ने कहा कि जिले का किसान अब जागरुक हो चुका है। अपने हक अधिकारों की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हो चुका है। बैठक में किसान नेता जमुना लाल मीणा, कमल सिंह गुर्जर, रामविलास गुर्जर, किशन लाल मीणा, कानजी मीणा, रामलाल मीणा, अंबा लाल रेगर, दिनेश गुर्जर, दशरथ राव, कैलाश राव, राधेश्याम गुर्जर, कमलेश मीणा, सीताराम बैरवा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


समस्याओं पर चर्चा
पीपलदा. भारतीय किसान संघ तहसील बौंली के तत्वावधान में जस्टाना स्थित छतरी के पास किसान संघ जस्टाना इकाई की बैठक रविवार को हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। तहसील अध्यक्ष कानजी मीना ने बताया कि अध्यक्षता कर्णफूल मीना ने की। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया।


शिविर कल :

बाटोदा/पत्रिका. ग्राम सेवा सहकारी समिति सुन्दरी के अटल सेवा केन्द्र पर बुधवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन होगा। ऋण पर्यवेक्षक राजेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

बाल-विवाह रोकथाम के लिए किया जागरुक
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे के अटल सेवा केन्द्र पर सोमवार को तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता रमेश चंद तेहरिया ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान सरपंच रमेश चंद गोयल ने भी लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान गांव के कई महिला और पुरुष मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग