4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोयाबीन फसल किस्म पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
प्रक्षेत्र दिवस पर मौजूद लोग।

सूरवाल के फरिया गांव में आयोजित प्रक्षेत्र दिवस पर मौजूद लोग।

सूरवाल. कृषि विज्ञान केन्द्र सवाई माधोपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन के तहत सोयाबीन फसल किस्म जेएस 9560 पर गुरुवार को फरिया गांव में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. बीएल मीना ने सोयाबीन में कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी ली तथा सरसों एवं चना में बीज उपचार के बारे में बताया। तकनीकी सहायक सुभाष जैन ने सरसों एवं चने के प्रदर्शन की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान रामदयाल शर्मा तथा किसान क्लब के संगठक रामजीलाल गुर्जर भी उपस्थित थे।


भगवान के प्रति हो पूर्ण आस्था
खण्डार. कस्बे के गीता भवन परिसर में कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में भागवतकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे व्यास संजयकृष्ण महाराज ने संगीतमय कथा का लोगों को रसास्वादन करवाया। व्यास ने बताया कि मनुष्य में दुखों का कारण अपनों से ज्यादा अपेक्षा रखना है। मनुष्य को भगवान के प्रति पूर्ण आस्था रखनी चाहिए तथा भगवान पर विश्वास करते हुए सद्कर्म करने चाहिए ।


मक्का-मदीना यात्रियों का सम्मान
सवाईमाधोपुर . जिले से 14 यात्रियों का दल गुरुवार को मक्का-मदीना (सऊदी अरब) की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। सभी यात्रियों का लोकपाल अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर अभिनंदन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग