4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019 Tonk-Sawai Madhopur : इरशाद और राम…जैसे वीरों की बदौलत भयमुक्त मतदान, नक्सल क्षेत्र से ज्यादा यहां शांति

इरशाद और राम...जैसे वीरों की बदौलत भयमुक्त मतदान, नक्सल क्षेत्र से ज्यादा यहां शांति
less than 1 minute read
Google source verification
 भयमुक्त मतदान

Paramilitary force

सवाईमाधोपुर. इरशाद और राम जैसे वीरों की बदौलत ही सवाईमाधोपुर जिले में मतदाताओं को भयमुक्त होकर देश का भविष्य भयमुक्त होकर चुनने में मदद मिली है। इरशाद एवं रामकिशोर वे जवान हैं, जो करीब एक माह से अपना घर छोड़कर देशभर में चुनाव सम्पन्न कराने में दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं। दोनों बंदूकधारी जवान इंडियन रिजर्व बटालियन 05 में नियुक्त हैं। यहां जिले के खिरनी स्थित बूथ पर तैनात नजर आए। हालांकि झारखण्ड के नक्सल प्रभावित इलाके में उनकी स्थायी नियुक्ति हैं, लेकिन चुनाव के चलते वे अलग-अलग राज्यों में ड्यूटी दे रहे हैं। उनका जाति धर्म या पार्टी आदि से कोईलेना देना नहीं है। सिर्फ एक ही लक्ष्य है शांतिपूर्ण चुनाव कराना।

29 मार्च को निकले थे घर से
पैरामिलिट्री फोर्स के जवान इरशाद एवं रामकिशोर ने बताया कि वे 29 मार्च को झारखण्ड से रवाना हुए थे। पहले तेलंगाना में चुनाव कराए। फिर गुजरात और अब राजस्थान में चुनाव कराने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि अब छह मईको राजस्थान में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव तक यहीं रहेंगे। इसके बाद दूसरे राज्य में चुनाव कराने जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतगणना 23 मईको होगी। लगता है कि इसके बाद ही वे अपने घर पहुंच पाएंगे।

नक्सल क्षेत्र से ज्यादा यहां शांति
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान कभी भी कहीं भी जानलेवा धमाके होते हैं। ऐसे में हर समय चौकन्ना रहना पड़ता है। यहां चुनाव में शांति है। कहीं कोईगड़बड़ी की स्थिति देखने को नहीं मिली है। लोग एक बार कहने पर ही समझ जाते हैं और सहयोग भी करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग