5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर लोग

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
कीचड़ भरे रास्ते से निकलते वाहन।

सवाईमाधोपुर पटेल नगर में कीचड़ भरे रास्ते से निकलते वाहन।

सवाईमाधोपुर. वार्ड नं.39 पटेल नगर में गंदे पानी की निकासी नहीं होने एवं गंदगी के ढेर से लोग परेशान है। पार्षद प्रणवकुमार गौतम ने बताया कि डॉ.आरके जैन वाली गली के पास कुछ लोगों ने नाली पर अतिक्रमण कर मलबा डाल रखा है। इससे जलनिकासी नहीं हो रही है। इससे पटेल नगर के मुख्य रोड पर तीन माह से गंदा पानी व कीचड़ फैला है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर नगरपरिषद आयुक्त व सभापति को कई बार शिकायत की हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद से जिला प्रशासन से वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था कराने एवं सफाई कराने की मांग की है।


सड़क पर कीचड़ पानी की भरमार
भगवतगढ़. कस्बे से सवाईमाधोपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित सिनोली ग्राम में सड़क पर जमा कीचड़ व गड्ढों में भरे पानी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों के घरों में बोरिंग से निकलने वाला पानी तथा सड़क के पास स्थित हैण्डपम्प का पानी नाली के अभाव में सड़क पर जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब दो-तीन साल से सड़क पर पानी भरा रहने एवं गड्ढे होने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक एवं राहगीर गिरकर घायल हो रहे हंै। इस बारे में ग्राम पंचायत प्रशासन को भी कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच राजेश्वरी देवी ने बताया कि पंचायत ने इसके लिए सड़क के दोनों ओर नाली बनाने का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भिजवा दिया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सरपंच ने बताया कि गुरुवार को जिला स्तर पर होने वाली साधारण सभा की बैठक में विधायक के सामने समस्या को रखा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग