6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना बारिश ही राहें दरिया, लोगों को आवागमन में परेशानी

जल निकासी के नहीं है पुख्ता प्रबंध
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

गंगापुरसिटी. जल निकासी के प्रबंधों के अभाव में राह में भरा पानी।

गंगापुरसिटी. शहर के ऐसे कई गली-मोहल्ले एव कॉलोनियां हैं, जहां के रास्ते इन दिनों बिना बारिश के ही दरिया बने हुए हैं। इन कॉलोनियों के रास्तों में पानी जमा होने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या यह है कि इस क्षेत्र में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं है।

ऐसे में घरों से बहने वाला पानी नालियों में बहने के बजाय रास्ते में जमा हो रहा है। जमा पानी में कीचड़ जहां बदबू मार रहा है, तो मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे आसपास के रहने वालों को मौसमी बीमारियों के बढऩे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा राह में फिसलन व गंदगी से भी परेशानी हो रही है।


पानी का रंग ही पड़ जाता है काला
रास्ते में पानी लम्बे समय तम जमा रहने से इसका रंग ही काला पड़ जाता है। निकासी नहीं होने से क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढे या सड़क पर जलभराव वाले स्थल पर भर जाता है। इससे मच्छर पनपने के साथ इसमें गंदगी भी सड़ांध मारती रहती है।


ये क्षेत्र हैं प्रभावित
मुख्यालय पर अशीर्वाद मैरिज, कॉलेज रोड की गली, इसके आगे की बैरवा बस्ती, कर्मचारी कॉलोनी, मीणा लेक्चरार कॉलोनी, प्रजापत मोहल्ला, कृष्णा नगर, मालियों की ढाणी समेत शहर की ऐसे कई गली-मोहल्ले व कॉलोनियां हैं जहां जल निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने से समस्या हमेशा बनी रहती है।


घरों में आती है सीलन
सड़क पर पानी के भरे रहने से आसपास के घरों में भी सीलन आती है। इसके अलावा घरों के सामने ही पानी भरा रहने से निकलने में भी परेशानी होती है। विशेषकर बुजुर्गों तथा महिलाओं व बच्चों को अधिक दुविधा का सामना करना पड़ता है। इस ओर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान नहीं है। न ही नगर परिषद कार्मिक सुध लेते हैं। रात के समय तो यहां से निकलना ही दूभर हो जाता है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग