4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों ने रोका गंदा पानी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
मिट्टी के अवरोधक पर विरोध जताते ग्रामीण एवं भरा पानी

सुखवास गांव मे लगाए गए मिट्टी के अवरोधक पर विरोध जताते ग्रामीण एवं भरा पानी

छाण. सुखवास गांव में गीता भवन से नहर की ओर जाने वाले रास्ते में नाली के अभाव में रास्ते में पानी फैलने से कीचड़ हो रहा है। इससे बीमारी होने की आशंका है।
रास्ते में सांसद कोष से 5 लाख रुपए की लागत का सीसी सड़क स्वीकृत है, लेकिन अधिकारी सड़क निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। कीचड़ से परेशान लोगों ने मजबूरन आम रास्ते में मिट्टी डालकर गंदे पानी को रोक दिया। इससे आम रास्ता तलाई जैसा नजर आ रहा है। सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीण रामहेत गुर्जर, शंकरलाल, मनोहर जाट, बंशी जाट आदि ने शनिवार को सरपंच को पत्र लिखकर शीघ्र कार्य चालू करवाने की मांग की है।


गीता भवन से नहर की ओर जाने वाले रास्ते के लिए सांसद कोटे से पांच लाख की स्वीकृति है। सरकारी प्रक्रिया में समय लग रहा है। शीघ्र की कार्य चालू करवा दिया जाएगा।ं
रामकिशन चौधरी, सरपंच, ग्राम पंचायत, अल्लापुर


हाइवे से जोडऩे वाले गांवों की सड़कें क्षतिग्रस्त
भाड़ौती. हाइवे से आस-पास के गांव को जोडऩे वाली लिंक सड़कें मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रही है। कई वर्षों से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराने के कारण गड्ढे हो गए है। गंभीरा से भूखा सांगरवासा तक कई स्थानों पर सड़क से डामर हट गया। इसके अलावा हाइवे से लिंक रोड भारजा गद्दी होते हुए शेषा को जोडऩे वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। देवली से लेकर कांच की झोपड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक सुध नहीं ली जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग