
Photography business sawai madhopur
सवाईमाधोपर। उपखंड मुख्यालय बौंली पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष वेदप्रकाश पाटीदार के नेतृत्व में क्षेत्र के फोटोग्राफर्स ने एसडीएम कार्यालय पर चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जेपी सैन के मुताबिक लाॅकडाउन के दौरान तीन माह से फोटोग्राफी का व्यवसाय बंद होने के कारण उन पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
एसे में एसोसिएशन ने किराया व बिजली माफी सहित आर्थिक पैकेज की मांग की। साथ ही 1 जून से दी गयी रियायतों में वैवाहिक कार्यक्रमों में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की अनुमति की भी मांग की गयी। इस दौरान मोहन पाठक,विशाल शर्मा,निर्मल सिसोदिया,अशोक गिरी,राकेश सोनी,बृजेश शर्मा,हरिशंकर,गजेन्द्र,हसीन आदि मौजूद थे।
Published on:
01 Jun 2020 07:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
