इससे पहले अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष सुरेश चंद गुट्टा, फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, गुरुकुल ब्लड बैंक जयपुर के निदेशक राहुल कुमार शर्मा एवं राजकीय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बिजेन्द्र कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुट्टा ने कोरोना काल में इस प्रकार के शिविर आयोजित करने पर संगठन व फाउंडेशन के कार्य की सराहना की।