
Bank manager missing in sawai madhopur
सवाईमाधोपुर. यहां पटेल नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर के गायब होने का मामला सामने आया। है। इस संबंध में मैनेजर के भाई ने रविवार को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि गुमशुदा बैंक मैनेजर हुकुमचंद मीना निवासी जोड़ली (सपोटरा) है। वे शनिवार शाम चार बजे अपनी केबिन में बैठे थे। इसके बाद बैंक से उठकर बाहर चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर अन्य स्टाफ कर्मियों ने उनके परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में रविवार सुबह बैंक मैनेजर के भाई हीराचंद ने कोतवाली थाने में उसके भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित थानों व अन्य क्षेत्रों में वायरलेस क से सूचना दी है। इधर, बैंक मैनेजर का मोबाइल उनकी केबिन में ही मिला।
परिजनों ने की तलाश
बैंक मैनेजर की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य जगह तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
30 Jun 2019 01:30 pm
