5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली नोट चलाने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, बरामद किए नोट देखकर दंग रह गई पुलिस

पुलिस ने नकली नोट चलाने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
2 min read
Google source verification
Police arrested man with counterfeit notes in Sawaimadhopur

Police arrested man with counterfeit notes in Sawaimadhopur

गंगापुरसिटी/सवाईमाधोपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर दो-दो हजार रुपए के 34 हजार कीमत के 17 नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई दो दिन पहले की। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में सौंपा है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक ओझा ने बताया कि आरोपित बामनवास निवासी धारासिंह मीणा है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम महूकलां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेशसिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दूध की डेयरी के पास शराब के ठेके पर एक व्यक्ति दो हजार रुपए का नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है। इस पर चौकी प्रभारी ने पुलिस जाप्ते के साथ युवक को पकड़ कर दो हजार रुपए का नोट बरामद किया। परीक्षण में नोट नकली होना पाया।

नहीं थी महात्मा गांधी की तस्वीर
नोट के बाहर मार्क पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी तथा प्रिंट भी अलग था। युवक के पास तलाशी में 2—2 हजार रुपए के सोलह नोट और मिले थे, जो भी नकली थे। पुलिस ने नोटबंदी के बाद क्षेत्र में नकली नोट के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई बताई है। कार्रवाई टीम में कांस्टेबल विश्वनाथ प्रताप सिंह, संदीप सिंह, रवि सिंह भी शामिल थे।

टीम को किया रवाना
नकली नोट गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित से पूछताछ के बाद अन्य बदमाशों की तलाश के लिए उप निरीक्षक रमेशसिंह के नेतृत्व में एक टीम अन्य राज्यों के लिए रवाना की गई है।

वहीं जिले में चल रहे सफेद सोने के अवैध कारोबार को रोकने के लिए उच्च्मतम न्यायालय के आदेश भी पुलिस, प्रशासन, परिवहन व खनिज विभाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं। संबंधित विभागाधिकारी अवैध बजरी खनन व परिवहन से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। बल्कि उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन व परिवहन व खनिज विभाग कार्रवाई के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में खनन से जुड़े लोगों के हौंसले बुलंद है। खण्डार क्षेत्र में इन दिनों एसपी के आदेशों को धता बताकर धड़ल्ले से बजरी खनन हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग