5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 सीआरपीएफ  के जवान।

बौंली. फ्लैग मार्च करते सीआरपीएफ के जवान।

बौंली. कस्बे में गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण वासुदेव सिंह व एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सीआरपीएफ की बटालियन ने फ्लैग मार्च किया। असिस्टेंट कमाण्डेंट देवाराम चौधरी व बटालियन के जवानों मुख्य चौराहों से मार्च किया। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में विचार-विमर्श किया।


खिरनी. कस्बे सहित ग्राम पंचायत जोलंदा के महेसरा में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। चौकी प्रभारी गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे ग्राम पंचायत जोलंदा में महेशरा कस्बे में जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। खिरनी कस्बे में दोपहर दो बजे मुख्य बाजार, शिव कॉलोनी, ब्रह्मपुरी मोहल्ला आदि कई जगहों पर पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।


खंडार. उपखण्ड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण वासुदेव सिंह के नेतृत्व में दल ने शांति व्यवस्था का जायजा लिया। सीआरपीएफ व आरएसी के जवानों ने खंडार, नायपुर, सांवटा, तलावड़ा, पीलेंडी, भूरिपहाड़ी, इटावदा, कुशलपुर, बीरपुर व पावंडी सहित मध्य प्रदेश की सीमा अंतर्गत चंबल किनारे बसे गांवों की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। खंडार खाना अधिकारी रोहित चावला ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त होकर विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान करने की अपील की गई।


ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण
सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद सभागार में गुरुवार को विधानसभा चुनाव संबंध में ईवीएम और वीवीपैट को मतदान के लिए तैयार करने तथा मतदान दलों को तैयार मशीन सौंपने के लिए ईवीएम तैयारी स्टाफ का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा ने ईवीएम एवं वीवीपैट को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी तैयारी पूर्ण सजगता एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग