5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेटिंग-पोस्टर से किया मतदान को पे्ररित

गंगापुरसिटी . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए पेटिंग एवं पोस्टर कार्यशाला आयोजित की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

पेटिंग-पोस्टर से किया मतदान को पे्ररित

गंगापुरसिटी . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए पेटिंग एवं पोस्टर कार्यशाला आयोजित की गई।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी उदेई एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुनकटा कलां आदि स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों के माध्यम से सुन्दर पेटिंग व पोस्टर बना कर मतदान का संदेश दिया।

इधर, मॉडल स्कूल में दक्ष प्रशिक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य बत्तीलाल मीना ने भी छात्र-छात्राओंं एवं स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए पे्ररित किया। साथ ही अपने आस-पड़ोस में मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर सतीश चंद शर्मा, फूल चन्द मीना कपिल कुमार बंसल एवं सीताराम शर्मा आदि मौजूद रहे।


बामनवास . मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टीखुर्द में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जाग्रत किया। विद्यार्थियों ने चित्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम से संबंधित स्लोगन एवं नारे आदि लिखे। उपखण्ड क्षेत्र के बाकी राउमावि में भी इस तरह की चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रधान तथा भामाशाहों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग